रावी न्यूज गुरदासपुर
स्थानीय मंडी चौंक में स्थित श्री वाल्मिकी मंदिर परिसर में भगवान वाल्मिकी जयंती भव्य रुप से मनाया गया। विभिन्न स्थानों से आई संगत ने भगवान वाल्मिकी जी का गुणगान किया और फिर दोपहर के वक्त भंडारा कराया गया।
भगवान वाल्मिकी जी की जयंती के मौके पर मंडी चौंक स्थित मंदिर में 6 अक्टूबर को श्री रामायण का पाठ रखा गया। जिसका सात अक्टूबर को भोग डाला गया और फिर इस उपरांत कीर्तन किया गया। समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर आप नेता रमन बहल विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होने सर्वप्रथम भगवान वाल्मिकी के समक्ष नमन किया। उन्होने आई हुई संगत को भगवान वाल्मिकी जी की शिक्षाओं पर चलते हुए अपने जीवन को सही दिशा में ले जाने को कहा। उन्होंने इस पावन दिवस की सभी को बधाई दी। संस्था की ओर से मुख्य मेहमान को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस उपरांत विशेष तौर पर आप युवा नेता गगन दीप सिंह शामिल हुए उन्हें भी संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया। समारोह में विभिन्न धार्मिक जिसमें नाभा दास समिति, भारत मूल निवासी फ्रंट, सनातन चेतना मंचद, साई सेवा समिति, श्री रविदास सभा सहित धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर चेयरमैन जनक राज, उप चेयरमैन अशोक कुमार, प्रधान साहिल, उप प्रधान पवन, सेक्रेटरी पवन भट्टी, उप सचिव रजिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष विजय भट्टी, उप कोषाध्यक्ष रजिंदर भट्टी आदि उपस्थित थे।







