मिल्क प्लांट गुरदासपुर में बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई

SHARE:

रावी न्यूज गुरदासपुर

मिल्क प्लांट गुरदासपुर में बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मिल्क प्लांट के चेयरमैन सुरिंदर शर्मा ने की। जबकि विशेष रुप से मिल्क फ्रेड पंजाब के डायरेक्टर एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा ने शिरकत की। बैठक में मिल्क प्लांट की तरक्की और बेहतरी के लिए कई अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि किसान दूध को सहायक धंधे के रूप में अपना कर एक बेहतरी जीवन व्यतीत कर सकते हैं। इसके लिए उनका प्रयास रहेगा कि प्लांट से किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें। पाहड़ा ने कहा कि प्लांट के विकास कार्य में तेजी लाई जाएगी। पाहड़ा ने कहा कि मिल्क प्लांट में तैयार किए जाने वाले सामान की गुणवत्ता को और भी बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। इससे प्लांट का विकास हो और लोगों को भी बढ़िया और उच्च गुणवत्ता वाला सामान मिल सके। उन्होंने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सुझाव लिए और उन पर अमल करने का विश्वास दिलाया। बैठक के अंत में चेयरमैन सुरिंदर शर्मा ने सभी डायरेक्टरों और खास तौर पर एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन फैसलों से गुरदासपुर मिल्क प्लांट न केवल आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि क्षेत्र के दूध किसानों को भी मजबूत आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

 

Raavi Voice
Author: Raavi Voice

Leave a Comment

और देखें