अस्पताल पर ग्रनेड फेंकने वाले आरोपी गुरदासपुर पुलिस ने छह घंटों में किया गिरफ्तार – एसएसपी

SHARE:

कलानौर, गुरदासपुर।

रावी न्यूज

कलानौर के एक निजी अस्पताल में दोपहर के वक्त हुए विस्फोट जिसमें कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ लेकिन अस्पताल की एमरजेंसी के शीशे टूट गये,जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, हरकत में आई पुलिस ने छह घंटों के अंदर ही ग्रनेड फेंकने वाले आरोपी को तरनतान से गिरफ्तार कर लिया है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी अदित्य ने बताया कि जैसे ही दोपहर तीन बजे के करीब पुलिस अधिकारियों को घटना सूचना मिली तो मौके पर कलानौर के एसएचओ और डीएसपी कलानौर घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु कर दी। मौके पर पहुंचे फरांसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि यह धमाका किसी ग्रनेड चलने से हुआ प्रतीत होता है।

एसएसपी ने बताया कि उन्होंने तुरंत काउंटर इंटेलीजेंस और अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम ने जांच शुरु कर दी जिसमें देर शाम तक पुलिस की टीमों की ओर से आरोपी धमेंद्र जोकि कलानौर के पास के गांव अगवान का रहने वाला है उसे तरनतारन से गिरफ्तार किया। पुलिस की मुस्तैदी के चलते छह घंटों के भीतर इस मामले को सुलझा लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। उक्त ग्रनेड फेंकने के लिये उसकी मंशा क्या थी इसके बारे में जल्द पता चलने पर बताया जायेगा।

उन्होंने कहा कि अभी जांच प्राथमिक तौर पर चल रही हैं पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा जल्द किया जायेगा और जो भी लोग इस मामले के साथ जुड़े हुए हैं उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि ला एंड आर्डर के साथ खिलवाड़ करने वालों को हरगिज बख्शा नहीं जायेगी।

https://www.facebook.com/share/v/14e5znVnAxR/

Raavi Voice
Author: Raavi Voice

Leave a Comment