दरबार श्री पिंडोरी धाम ने नर सेवा नारायण सेवा संस्था को दिया 11 हाजार रूपये का अनुदान

SHARE:

Raavi News Gurdaspur

गुरदासपुर शहर में जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाली संस्था नर सेवा नारायण संस्था को एक बार फिर से दरबार श्री पिंडोरी धाम की कृपया प्राप्त हुई है। संस्था के प्रधान बाल कृष्ण कालिया ने बताया कि उन्हें महंत श्री रघुवीर दास जी की और से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अनुदान दिया गया है। बता दें की संस्था की और से लगातार समाज सेवा के कार्य किए जा रहे इसमें लोगों को‌ कारोबार खोलकर देना ,राशन की सेवा,व वस्त्र भंडारण संबंधी काम किया जाता है । महंत श्री रघुवीर दास जी संसथा के इन कामों से प्रसन्न हैं और उनकी और से संस्था को आगे भी दरबार की तरफ से हर संभव सहायता देने के लिए अपना आशीर्वाद दिया गया हैं।

Raavi Voice
Author: Raavi Voice

Leave a Comment

और देखें