साहिब कौर बनी रामगढ़िया अकाल जत्थेबंदी की महिला विंग की पंजाब प्रधान

SHARE:

रावी न्यूज गुरदासपुर

अपने संगठन को मजबूत करने के लिए पिछले लंबे समय से जुटी गुरदासपुर की साहिब कौर को संगठन ने उनकी संगठन प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें रामगढ़िया अकाल जत्थेबंदी के महिला विंग का पंजाब प्रधान नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि साहिब कौर पिछले लंबे समय से रामगढ़िया अकाल जत्थेबंदी से जुड़ कर अपने संगठन की मजबूती के लिये महिलाओं को लामबंद कर रही हैं। इससे पहले उन्हें पार्टी की ओर से उन्हें महिला विंग की पंजाब उप प्रधान का पद दिया हुआ था। लेकिन उनकी संगठन प्रति सेवाओं को सराहते हुए उन्हें महिला विंग पंजाब के प्रधान पद से नवाजा है।

इस संबंधी जब पंजाब महिला विंग प्रधान साहिब कौर रामगढ़िया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह संगठन के साथ लंबे समय से जुड़ी हुई हैं और संगठन की मजबूती के लिये दिन रात एक कर संगठन को मजबूत और महिलाओं को लामबंद कर रही हैं। उनकी संगठन प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें संगठन ने पंजाब प्रधान की जिम्मेवारी देकर उनकी शोभा बढाई है। जिसके लिये वह संगठन की हमेशा अभारी रहेगी। उन्होंने इस मौके पर रामगढ़िया अकाली जत्थेबंदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजीत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी संगठन ने सौंपी है उन्हें वह पूरी पूरी ईमानदारी के साथ निभाएँगी।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य भविष्य में रामगढ़िया संगठन की महिलाओं को जागरुक कर उनके अधिकारों और संगठन को एक जुट कर उन्हें मजबूत संगठन के रुप में देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिये दिन रात एक करेगी और जल्द ही वह अपनी कार्यकारिणी का भी गठन कर संगठन की मजबूत बनाने के लिये अहम कदम उठायेंगी।

 

 

Raavi Voice
Author: Raavi Voice

Leave a Comment