रावी न्यूज गुरदासपुर
गुरदासपुर के कलानौर कस्बे के बस स्टैंड के पास एक प्राइवेट हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में दोपहर में धमाका होने की खबर है। आस-पास के दुकानदारों ने बताया कि धमाके की आवाज बहुत तेज थी जिसे दूर से सुना जा सकता था। धमाके के बाद CCTV फुटेज में एक संदिग्ध की तस्वीर सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद DSP अमोलक सिंह कहलो, SHO जतिंदरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
Author: Raavi Voice
Post Views: 127






