रावी न्यूज गुरदासपुर
जिया लाल मित्तल डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, गुरदासपुर में आर्य रत्न पद्मश्री अलंकृत डॉ. पूनम सूरी का 79वाँ जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने श्रद्धा व उत्साह के साथ भाग लिया। जिसमें सभी ने डॉ. पूनम सूरी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियाँ अर्पित की गईं।
विद्यालय के प्राचार्य श्री राजीव भारती ने डॉ. पूनम सूरी जी के जन्मदिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय प्रधान जी,डायरेक्टर श्री वी.के चोपड़ा जी , मैनेजर मैम डॉ नीरा शर्मा जी , ए. आर. ओ. डॉ अंजना गुप्ता जी के नेतृत्व से निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधान जी के नेतृत्व में डी.ए.वी. संस्थाओं को नई ऊँचाइयों की ओर ले जा रहा है, जहाँ तकनीकी उत्कृष्टता और मानवीय मूल्यों का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।
डॉ. पूनम सूरी केवल एक अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि डी.ए.वी. शिक्षा परंपरा के सशक्त मार्गदर्शक हैं। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के वैदिक आदर्शों को आधुनिक शिक्षा के साथ कुशलतापूर्वक जोड़ते हुए डी.ए.वी. संस्थाओं को नई दिशा प्रदान की है। आज डी.ए.वी. संस्थानों के लगभग 20 लाख से अधिक विद्यार्थी उनके मार्गदर्शन से लाभान्वित हो रहे हैं। उनका जन्मदिवस मनाना वास्तव में वैदिक ज्ञान और आधुनिक प्रगति के संगम का उत्सव मनाने के समान है। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई।






