गोल्डन ऑफ़ इंस्टीट्यूशन गुरदासपुर के PTU के नतीजे रहे शानदार

SHARE:

रावी न्यूज गुरदासपुर

पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी कपूरथला की तरफ़ से बीकॉम पहले सेमेस्टर, बी. बी. ए पहले सेमेस्टर, एम. बी. ए पहले सेमेस्टर और एमकॉम पहले सेमेस्टर के घोषित किये गए परिणाम में गोल्डन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के अंतरगत गोल्डन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी और गोल्डन कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसने बीकॉम पहले सेमेस्टर में ख़ुशी और विभूति ने 7.62 CGPA लेकर पहला, महकदीप कौर ने 7.72 CGPA लेकर दूसरा और निशा ने 7.56 CGPA लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। बीकॉम सेमिस्टर तीसरा में सुखमनप्रीत कौर ने 8.78 CGPA लेकर पहला, श्रुति ने 8.56 CGPA लेकर दूसरा और कंवलजीत कौर ने 8.26 CGPA लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। बीकॉम सेमेस्टर पाँचवा में महकप्रीत कौर ने 8.04 CGPA लेकर पहला, कोमलप्रीत कौर ने 7.76 CGPA लेकर दूसरा और किरन ने 7.28 CGPA लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह एमकॉम सेमिस्टर पहला में मनप्रीत कौर ने 8.50 CGPA लेकर पहला, एकता सैनी ने 7.83 CGPA लेकर दूसरा और कोमल ने 7.50 CGPA लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। एमकॉम सेमेस्टर तीसरा में जश्नप्रीत कौर ने 8.54 CGPA लेकर पहला, हरमीत कौर ने 8.23 CGPA लेकर दूसरा और राजनदीप कौर ने 7.62 CGPA लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। BBA सेमेस्टर पहला में सीरत संधू ने 8.09 CGPA लेकर पहला, मुज़म्मिल अहमद ने 7.76 CGPA लेकर दूसरा और रंजीत कौर ने 7.64 CGPA लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह से BBA भाग तीसरा में विकास मिन्हास ने 8.46 CGPA लेकर पहला सुमनदीप कौर ने 8.4 CGPA लेकर दूसरा, हरमनप्रीत कौर ने 8.85 CGPA लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। BBA सेमेसटर पांचवां में करमजीत कौर और गुरजीत कौर ने 8.00 CGPA लेकर पहला, नवनीत कौर ने 7.76 CGPA लेकर दूसरा और मनदीप कौर और डायना ने 7.52 CGPA लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। एमबीए पहले सेमेस्टर में शिवानी ने 8.86 CGPA लेकर पहला सिमरन कौर ने 8.71 CGPA लेकर दूसरा और स्तुति महाजन ने 8.43 CGPA लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह से MBA भाग तीसरा में मानसी ने 8.44 CGPA लेकर पहला शरणदीप कौर और निशा ने 8.34 CGPA लेकर दूसरा और सृष्टि, पूजा और नंदनी ने 8.28 CGPA लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर मोहित महाजन जी और चीफ़ मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर राघव महाजन जी ने मेधावी छात्रों और उनके माता पिता एवं समूह स्टाफ़ को बधाई दी। प्रिंसिपल डॉक्टर RC गंगवार और डॉक्टर निधि महाजन जी ने बताया कि नतीजा घोषित होने पर विद्यार्थियों में ख़ुशी की लहर दौड़ उठी और उन्होंने मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Raavi Voice
Author: Raavi Voice

Leave a Comment