एसबीएसएसयू गुरदासपुर के पूर्व छात्र द्वारा विशेषयज्ञ व्याख्यन

SHARE:

रावी न्यूज गुरदासपुर

डॉ एस के मिश्रा माननीय कुलपति सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी गुरदासपुर के कुशल मार्गदर्शन में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के लिए एक ज्ञानवर्धक विशेषयज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया!

इस सत्र मे यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र श्री जातिन्दर महाजन जो एक फुल स्टैक डेवलपर है ने लर्न ऑफ अर्न ट्यूनिंग स्किल्स इनकम इन आई इरा विषय पर अत्यंत प्रभावशाली भाषण दिया! अपने व्यवसाहिक अनुभव के आधार पर उन्होंने उद्योग से संबंधित कौशल विकसित करने और तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया के साथ स्वयं को डालने के महत्व पर प्रकाश डाला! उन्होंने विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरती तकनीक द्वारा रोजगार के बदलते स्वरूप और नये अवसरों पर विस्तार से चर्चा की! श्री महाजन ने मोज़िला और विकिमीडिया फाउंडेशन  जैसे वैश्विक मंचों पर अपने योगदान के अनुभव भी साँझा किए! जिससे छात्रों को वैश्विक स्तर पर कार्य करने की प्रेरणा मिली! उन्होंने फ्रीलांसिंग कौशल विकास तथा एक मजबूत पेशेवर प्रोफाइल तैयार करने के व्यवहारिक पहलुओं पर भी मार्गदर्शन दिया! कार्यक्रम में छात्रों शिक्षकों एवं स्टाफ की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही जहां सभी ने इंटरएक्टिव सत्र में सक्रिय रूप से सहभागिता की! यहवखयान निरंतर सीखने नवाचार और अनुकूलन क्षमता के महत्व को रेखांकित करता है जो आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में सफलता के प्रमुख आधार है!

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी  प्रशासन द्वारा श्री जातिन्दर महाजन को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया! विभाग अध्यक्ष संजीव महाजन ने छात्रों को सफल पूर्व छात्रों से प्रेरणा लेने और ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया! माननीय कुलपति ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभाग अध्यक्ष संजीव महाजन एवं डीन एल्युमनी डॉ दिलबाग सिंह के प्रयासों की सराहना की!

कार्यक्रम का समापन अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण में हुआ जिसने प्रतिभागियों को अपने कौशल को उन्नत करने और तकनीक के क्षेत्र में उबरते से अवसरों को अपने के लिए प्रेरित किया!

Raavi Voice
Author: Raavi Voice

Leave a Comment