श्रीमती धनदेवी स्कूल में “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

रावी न्यूज गुरदासपुर

श्रीमती धनदेवी डी.ए.वी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरदासपुर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शिप्रा गुप्ता ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें शुद्ध वायु, छाया, फल-फूल तथा स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक-एक पौधा लगाने, उसकी नियमित देखभाल करने तथा उसे सुरक्षित और विकसित करने का संकल्प(प्रण) लिया। विद्यालय परिवार ने यह संदेश दिया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।

कार्यक्रम का समापन सभी के सामूहिक संकल्प(प्रण) के साथ हुआ कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने में अपना सक्रिय योगदान देंगे।

Raavi Voice
Author: Raavi Voice

Leave a Comment

और देखें