रावी न्यूज
गुरदासपुर। डॉ एस के मिश्रा माननीय कुलपति सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी गुरदासपुर के सक्षम संरक्षण एवं मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी परिसर में पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत विभिन्न जॉब रोलस पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया! इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं लाभार्थियों को कौशल विकास के अफसर तथा योजना के अंतर्गत उपलब्ध सरकारी सहायता के प्रति जागरूक करना था!
इस अवसर पर विशिष्ट विशेषज्ञ एवं संसाधन व्यक्तियों की उपस्थिति रही जिसमें दीपक चेची सहायक निदेशक एमएसएमई, गुरप्रीत सिंह फंक्शनल मैनेजर डी आई सी बटाला तथा डाक विभाग के श्री अरुण कुमार ने पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न जॉब रोलस एवं अफसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी! उन्होंने बताया कि किस प्रकार अभ्यर्थी कौशल उन्नयन वित्तीय सहायता एवं स्व रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं!
एमएसएमई और डी आई सी बटाला के विशेषयज्ञयो ने प्रतिभागियों के साथ संवाद भी किया और योजना के अंतर्गत आने वाली चुनौतियां एवं समस्याओं को सुना! उनके मार्गदर्शन से प्रतिभागियों की शांकयो समाधान हुआ और उन्हें कौशल आधारित गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरणा मिली!
श्री सर्वसराव मुख्य प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक ने विभिन्न ऋण योजना एवं वित्तीय सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिससे इच्छुक उद्यमियों एवं कुशल श्रमिकों को अपना व्यवसाय शुरू करने जा विस्तार करने में सहायता मिल सके”!
यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के स्किल डेवलपमेंट हब के अंतर्गत आयोजित किया गया! डॉ नृपजीत विभाग अध्यक्ष, मोहित मरवाहा सामान्यवक सीआई और डॉक्टर सुनील कुमार सामान्यक स्किल डेवलपमेंट सेंटर ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई डॉ आर के अवस्थी डीन फैकल्टी ने सभी अतिथियों को समृद्धि चिन्ह भेट कीए कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के भाव से किया गया!






