रावी न्यूज गुरदासपुर
सांसद सुखजिंदर रंधावा ने गुरदासपुर में हुए दो पुलिस वालों के मर्डर मामले पर पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को घेरा, कहा दोनों सरकारें मिल कर पंजाब में कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उक्त बात सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गत दिवस सीमा पर बनी पोस्ट पर मारे गये दो जवानों की घटना का जायजा लेते वक्त पत्रकारों से बातचीत दौरान कही। उन्होंने कहा कि मैने गृह मंत्री को चिट्ठी लिख कर बीएसएफ की भूमिका के बारे में भी जांच की मांग की है, इसके साथ ही इस थाने प्रभारी और एसएसपी को भी तुरंत हटाया जाना चाहिए, इसके साथ ही केंद्र सरकार से मांग करूंगा कि पंजाब में लगाए गए अर्जी डीजीपी को भी तुरंत हटाया जाए। इसके साथ ही रंधावा ने पंजाब के डीजीपी द्वारा सरकार के एक समारोह में बोलने और विलेज डिफेंस कमेटियों का जिक्र करने का हवाला देते हुए कहा कि इस गांव की विलेज डिफेंस कमेटी पर भी मामला दर्ज कर कारवाही की जानी चाहिए। सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि सीमावर्ती इलाके में इतनी बड़ी वारदात होना पंजाब और केंद्र सरकार के खुफिया तंत्र का बहुत बड़ा फेलियर है। रंधावा ने ऐलान किया कि इस पूरे सीमावर्ती इलाके में मैं अपने एमपी लेड फंड से नए कैमरे लगवाऊंगा। हालांकि पहले लगे कैमरे बहुत ही खस्ता हालत में हैं।
रंधावा ने यह भी इल्ज़ाम लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी को यहां आना चाहिए था लेकिन अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री गोवा में घूम रहे हैं। पंजाब में सरेआम सारे कानूनों और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पंजाब के डीजीपी यह भी बताएं कि अगर उनकी पुलिस हो सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का खयाल कौन रखेगा, दोनों पुलिस मुलाजिमों को बनता सम्मान और उनकी मिलने वाले सारे हक दिलवाने के लिए भी हम सब मिल कर लड़ाई लड़ेंगे।






