गोल्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह: चेयरमैन डॉ: मोहित महाजन

SHARE:

रावी न्यूज गुरदासपुर

गोल्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल हनुमान चौक, गुरदासपुर का वार्षिक उत्सव “उड़ान, छूना है आसमान “आज संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय संसद के पार्लियामेंट्री मेंबर सरदार सुखजिंदर सिंह रंधावा जी मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे जबकि उनके साथ गुरदासपुर के विधायक सरदार बरिंद्रमीत सिंह पाहड़ा  इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए विशेषता उपस्थित रहे ,स्कूल के वार्षिक समारोह में दोनों मेहमानों के पहुंचने पर डॉ: मोहित महाजन ने उनका स्वागत उन्हें फूल माला तथा फूलों के गुलदस्ते भेंट करके किया जबकि मुख्य मेहमान को फूलों के गुलदस्ते भेंट करने के लिए डायरेक्टर इंजीनियर राघव महाजन ,डायरेक्टर विनायक महाजन , मैडम अनु महाजन मैडम आयुषी महाजन, डॉ अशोक महाजन, डॉ मीना महाजन, प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता, प्रिंसिपल प्रियंका महाजन, प्रिं डॉ:सुरेंद्र सिंह, मिस्टर दीपक महाजन तथा शहर के कई अन्य गणमान्य हस्तियां भी उपस्थित रही| मुख्य मेहमान को स्कूल की छात्राएं जो की पंजाबी मुटीयरणों की वेशभूषा में सजी हुई थी उन्हें पंडाल तक सुंदर पंजाबी बोलियां बोलती हुई लेकर गई| इसके बाद उन्हें बैच लगाकर सम्मानित भी किया गया| इसके उपरांत सरदार सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक सरदार बरिंद्रमीत सिंह पाहड़ा तथा अध्यक्ष डॉ मोहित महाजन व उनकी टीम ने ज्योति प्रज्वलित करने की रस्म को अदा किया तथा मुख्य मेहमानों को श्री मोहित महाजन ने देशाला भेंट करके सम्मानित भी किया |इसके उपरांत सबसे पहले गणेश वंदना प्रस्तुत की गई| इसके बाद नर्सरी कक्षा के छात्र

व छात्राओं ने कान्हा की आइटम प्रस्तुत की जिसमें भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को बखूबी पेश किया गया | इंग्लिश प्ले, ग्रैंड पेरेंट पर आधारित नाटक, कव्वाली, नर्सरी राइम्स, जैसी कई प्रस्तुतियां भेंट की गई| इसके उपरांत मुख्य मेहमान ने अपने भाषण में गोल्डन शिक्षण संस्थानों के विषय में बताते हुए कहा कि गोल्डन संस्था शिक्षा के क्षेत्र की एक बेहतरीन संस्था है, जिसमें आज के समय में लगभग 4000 से अधिक छात्र बेसिक कक्षा से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक की शिक्षा ले रहे हैं, उन्होंने बच्चों के माता-पिता को यह भी कहा कि उन्हें गोल्डन संस्था में उनके बच्चों को शिक्षित होने पर गर्व होना चाहिए|

इसके उपरांत विधायक सरदार वरिंदरमीत सिंह ने भी अपने भाषण में गोल्डन शिक्षण संस्थानों की खूब तारीफ की तथा कहा कि अच्छी शिक्षा ही बच्चों का वास्तविक धन है जो बच्चों को अपना भविष्य उज्जवल करने में सहायक सिद्ध हो सकती है । उल्लेखनीय है कि विधायक बरिंद्रमीत सिंह भी गोल्डन संस्था के विद्यार्थी रह चुके हैं, इसके बाद डॉ मोहित महाजन ने दोनों मेहमानों का स्कूल में पहुंचने पर धन्यवाद किया तथा उपस्थित बच्चों के माता-पिता को भी संबोधित करते हुए कहा कि आजकल के समय में बच्चों के माता-पिता को बहुत अधिक जागरूक रहना चाहिए ताकि वह अलर्ट रहकर बच्चों पर अपना ध्यान केंद्रित कर सके। उन्होंने कहा कि बच्चों का अधिक समय घर पर ही व्यतीत होता है इसलिए उन्हें अधिक से अधिक पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए ।इसके बाद गोल्डन ग्रुप की तरफ से सामाजिक एवं धार्मिक किए जा चुके सेवा कार्यों के बारे में प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता ने मुख्य मेहमान के समक्ष रखा। इसके उपरांत स्कूल की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रिंसिपल प्रियंका महाजन ने पेश की जिसमें सत्र 2024_ 25 में पोजीशन लेने वाले विद्यार्थियों, स्पोर्ट्स एक्टिविटीज तथा आगामी आने वाले कार्यक्रमों का विवरण पेश किया गया।

इसके उपरांत तो मानो जैसे स्कूली बच्चों के द्वारा तैयार की गई मनमोहक आइटमों की तो एक लंबी झड़ी सी लग गई, जिसको देखकर बच्चों के माता-पिता तो पंडाल में ही नाचने के लिए मजबूर हो गए तथा बच्चों की कला को देखकर वह बार-बार तालियां लगाकर पंडाल की शोभा को बढ़ाने में चार चांद लगा रहे थे। प्रस्तुत की गई आइटमों में महाराजा रणजीत सिंह के राज्य की झलक व महाराज की कार्यशैली को दर्शाता नाटक बेहद खूब पेश किया गया इसके बाद दिलेर मेहंदी के गायन, संस्कृत गायन, वेलकम डांस, गुरु महाराज की लाडली फौज का गतका, ऑपरेशन सिंदूर, इंस्ट्रुमेंटल आर्केस्ट्रा का मंचन ,भारत स्पोर्ट्स को दर्शाता नाटक व नृत्य, खूबसूरत मां बोली पंजाबी पर आधारित आइटम, भारतीय नृत्य, ओल्ड ऐज होम, वेस्टर्न डांस, हनुमान जी पर आधारित नृत्य व उनका जन्म, पंजाबी डांस, मॉडलिंग, गिद्दा व भंगड़ा बेहद खूबसूरत ढंग से पेश किए गए ,जिनका सभी उपस्थित अतिथियों ने खूब आनंद लिया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर बच्चों के माता-पिता तथा उपस्थित सभी बच्चों एवं स्टाफ के लिए स्कूल प्रबंधन ने प्रीति भोज की सुंदर व्यवस्था की हुई थी तथा सभी के लिए जूस का विशेष प्रबंध भी उपलब्ध रहा जिसे सभी ने ग्रहण किया। इस अवसर पर शहर के कई गण मन लोग एवं संगठन भी शामिल हुए जिनमें अश्विनी महाजन प्रधान महाजन सभा, आकाश फाइनेंसर ,भारत विकास परिषद मुख्य ब्रांच प्रधान श्री अशोक पुरी, भारत विकास परिषद सिटी ब्रांच श्री राकेश सलहोत्रा ,सेवा भारती प्रधान श्री नीलकमल जी, सुभाष महाजन जी सनातन चेतना मंच से अनु गंडोत्रा सनातन जागरण मंच से, श्री पवन शर्मा जी, डॉक्टर श्याम सिंह जॉइंट डायरेक्टर पशुपालन विभाग, डॉक्टर गुरदेव सिंह, सरदार रवैल सिंह सहायपुर पंजाब प्रधान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से श्री अशोक महाजन, विनय महाजन सोमनाथ जी तथा शहर की कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल रहे|

Raavi Voice
Author: Raavi Voice

Leave a Comment

और देखें