रावी न्यूज आकाश
गुरदासपुर, 1 दिसंबर। टी.सी. इंटरनेशनल स्कूल में भव्य वार्षिक उत्सव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ए.डी.सी.(जी) डॉ. हरजिंदर सिंह (आई.ए.एस.), विशिष्ट अतिथि डॉ. अमित कौल्ट्स (चेयरपर्सन, विभाग शिक्षा, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर) तथा डॉ. दीपा सिकंद कौल्ट्स (हेड, विभाग शिक्षा, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में एस. मोहन सिंह (डिप्टी एस.पी., सिटी गुरदासपुर), एस. गुरविंदर सिंह (डिप्टी एस.पी., कलानौर) तथा इंस्पेक्टर अमनदीप कौर (वुमन सेल) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर छात्रों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक नृत्य, गीत, नाटिका, व कराटे (स्वयं सुरक्षा) जैसे प्रस्तुतियाँ दीं। सभी कार्यक्रम सामाजिक संदेशों से भरपूर थे—सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, देशभक्ति, नशा विरोध, पारिवारिक मूल्यों, छात्र-शिक्षक संबंध, तथा जनरेशन गैप जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को विद्यार्थियों ने मंच पर बड़े प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में प्रस्तुत गिद्धा और भांगड़ा ने पूरे वातावरण को रंगों और उत्साह से भर दिया तथा दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्कूल के चेयरमैन श्री रविंदर शर्मा तथा प्रिंसिपल श्री जयंंत शर्मा ने अपने संबोधन में वार्षिक उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच देते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करते हैं। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और स्टाफ की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। टी.सी. इंटरनेशनल स्कूल परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का धन्यवाद किया।







