मिल्क प्लांट गुरदासपुर के आगे हुई फायरिंग, लूटेरों ने प्लांट से निकले युवक की छीनी कार

SHARE:

रावी न्यूज गुरदासपुर

पिछले कुछ समय से लगातार गोली चलने और गन प्वाइंट पर नकदी छीनने जैसे ही घटनाएं अब तो गुरदासपुर शहर में आम हो गई हैं। लोगों में इन दिनों दहशत का माहौल है। पिछले दिनों थाना सिटी के आगे ग्रनेड फेंकने, गन प्वाइंट पर एक दुकान से नकदी छीनने और गत रात तो मंडी इलाके में एक मेडिकल स्टोर पर भी इससे मिलती जुलती घटना सामने आने तथा दाउवाल नाके पर पुलिस ओर गुंडों के बीच फायरिंग जैसी घटनाओं ने नगर के लोगों को झिझोड के रख दिया है। नगर में दहशत का माहौल है, सूचना है इन घटनाओं के चलते कि लोग समय पर अपनी दुकानें बंद करके घर चले जा रहे हैं। वहीं ऐसे में बुधवार शाम को एक एक ओर नई घटना देखे को मिली जिसमें मिल्क प्लांट के बाहर गाड़ी में बैठे एक युवक से तीन लोगों ने हवा में फायरिंग करने के बाद उससे गाडी छीन ली और फिर फरार हो गये।

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से गुरदासपुर में ला एंड आर्डर की स्थिति दिन प्रति दिन बिगड़ती नजर आ रही है। नगर में एक के बाद एक घटनाएं जिसमें गन प्वाइंट पर दुकानदार से नकदी झपटना, थाना सिटी पर ग्रेनेड हमला करना, दाउवाल नाके पर पुलिस ओर गुंडों के बीच फायरिंग, मंडी इलाके में एक मेडिकल स्टोर पर होने वाली घटनाएं लगातार पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाती हुई नजर आ रही हैं।

इन घटनाओं के बाद लोगों में दहशत इतनी है कि लोग समय पर अपनी दुकानें बंद करके अपने घरों को जाना शुरु हो गये हैं। इन सभी घटनाओं की दहशत अभी लोगों के दिलों से गयी नहीं थी कि आज बुधवार को एक ओर घटना सामने आयी जिसमें हरप्रीत सिंह नाम का व्यक्ति गुरदासपुर के मिल्क प्लांट से बाहर आकर अपनी जेन गाड़ी स्टार्ट कर रहा था कि इतने में तीन लोग आये और उसके सामने दो फायर अपनी बंदूक से किये और फिर उसकी गाड़ी छीन कर भाग निकले।

घबराये हुए हरप्रीत सिंह ने कंट्रोल रुम में इस घटना की सूचना दी और मौके पर थाना सिटी के प्रभारी पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। इस संबंधी जब थाना सिटी के एसएचओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें कंट्रोल रुम से सूचना मिली थी कि कोई फायरिंग कर गाड़ी छीन कर भागे हैं। उन्होंने पीड़ित हरप्रीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी सभी नाकों और पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है और जल्द ही इस लोगों का पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।

Raavi Voice
Author: Raavi Voice

Leave a Comment