रावी न्यूज अकाश
गुरदासपुर, 13 नवंबर। अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी ने राज्य स्तरीय खेलों में सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और जीत हासिल करने पर ब्लॉक काहनूवान-2 की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि पूरे ज़िले के लिए गौरव की बात है। डॉ. बेदी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ बच्चों में खेलों के प्रति रुचि पैदा करती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। राज्य स्तरीय खेलों में जीत हासिल करने के बाद संगरूर से गुरदासपुर लौटने पर ज़िला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) मैडम परमजीत कौर ने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया, उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य में उनकी सफलता की कामना की। इस अवसर पर ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी काहनूवान-2 बलविंदर सिंह गिल, मैडम अनीता (जिला खेल समन्वयक) और सभी बीपीईओ भी उपस्थित थे।







