Raavi news gurdaspur
सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी गुरदासपुर ने पूर्ण रूप से कार्यात्मक और सुव्यवस्थित एडमिशन सैल की सफलता स्थापना की है! जो इसके शैक्षणिक और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है! यह पहल प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता दक्षता और छात्र केंद्रित सेवाओं को बढ़ाने के प्रति यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है!
एडमिशन सैल की स्थापना माननीय कुलपति डॉ एस के मिश्रा के दूरदर्शी नेतृत्व और गतिशील मार्गदर्शन में संभव हुआ! उनके सक्रिय दृष्टिकोण और आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान ने प्रवेश प्रक्रिया को सरल सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिससे छात्रों को एक सहज अनुभव मिल सके!
इस अवसर पर माननीय कुलपति ने यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन एडमिशन सिस्टम का भी उद्घाटन किया! यह डिजिटल प्लेटफॉर्म आवेदन प्रक्रिया को सरल सुलभ और उपयोगकर्ता अनुकूल बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है! जिससे विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों को लाभ मिलेगा! इस ऑनलाइन प्रणाली के शुरू होने से मैन्युअल कार्य में कमी आएगी और प्रवेश प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता व सुविधा सुनिश्चित होगी!
इस कार्यक्रम में प्रमुख शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे जींद में रजिस्ट्रार डॉ अजय कुमार, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ हरीश पुंगोत्रा तथा एडमिशन सैल के सामान्यवक डॉ गुरेश पाल सिंह , सहसामनंव्यंक श्री अनिल सागर अपनी टीम सहित शामिल थे! इसके अलावा विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, डीन, निर्देशक, फैकल्टी सदस्य और स्टाफ ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और इस प्रगतिशील पहल की सराहना की!
एडमिशन सैल की स्थापना और ऑनलाइन ऐडमिशन सिस्टम की शुरुआत यूनिवर्सिटी की दूरदर्शी सोच को दर्शाती है! यह पहल न केवल कार्य कुशलता में सुधार लाएगी बल्कि प्रवेश लेने वाले छात्रों के अनुभव को भी बेहतर बनाएंगी जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की प्रतिष्ठा और विकास को नई दिशा मिलेगी!






