रावी न्यूज दीनानगर
दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मसार करने वाली कथित हरकत के विरोध में पार्टी हाईकमान के निर्देशों पर आज भाजपा जिला गुरदासपुर की समूची लीडरशिप एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दीनानगर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया और जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की। इस अवसर पर मंडल प्रधान राकेश महाजन, सीनियर नेता विनय चौधरी, एडवोकेट आर.के. नडाला, संजीव शर्मा, मैडम बिंदिया, अंकित महाजन, पूर्व नगर कौंसल प्रधान राकेश महाजन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






