रावी न्यूज गुरदासपुर
डेरा बाबा नानक में आज सुबह ब्लाक समिति तथा जिला परिषद चुनावों के चलते नामजदगी करने के लिये आप और कांग्रेस के वर्कर पहुंचे हुए थे। इसी दौरान दोनों पार्टियों के वर्करों के बीच तलखी हो गई। यह तलखबाजी इस कदर बढ़ गई कि वर्करों ने एक दूसरे की पगड़ियां उतार दी। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस की दखलअंदाजी के बाद दोनों गुटों को शांत किया गया। दोनों पार्टियों के बीच इस कदर तनातनी बनी हुई थी, कि कोई बड़ी घटना भी देखने को मिल सकती थी।
Author: Raavi Voice
Post Views: 93






